{"_id":"5b367eb64f1c1bca228b828e","slug":"121530298038-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट की शुक्रवार को चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत में बैठक हुई। इसमें गुरमुरा और अबाड़ी के आदिवासी परिवार ने कोटेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
ट्रस्ट के आशीष उपाध्याय ने बताया कि आदिवासी महिलाओं का सूची में नाम होने के बावजूद अनाज नहीें मिल रहा है। ग्रामीण जयबहादुर नेे बताया कि भारी संख्या में अपात्रों का नाम सूची में है। पात्र व्यक्तियों का आधार कार्ड और अन्य सभी कागजात जमा कराने के बावजूद उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिसकी वजह से तमाम आदिवासी गरीब परिवारों को पात्र गृहस्थी का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधान प्रतिनिधि पवन जायसवाल ने भी मनमानी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया। इस मौके पर विशाल कुमार, राम बहाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।