फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग वन-वे होने से हो रहे हादसे

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग वन-वे होने से हो रहे हादसे

Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग वन-वे होने से हो रहे हादसे
डाला। तेलगुड़वा से डाला के बीच वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो दिन पूर्व दो ट्रकों के टक्कर के बाद वाहनों का संचालन एक तरफा (वन-वे) कर दिया गया है। इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। यातायात भी प्रभावित हो रहा है। अब तक दोनों ट्रकों को सड़क से नहीं हटाया गया है। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मुगलसराय से झारखंड जा रहे स्कार्पियो को विपरीत दिशा से कोयला लेकर आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे स्कार्पियो का चालक गोविंद (25) पुत्र त्रिवेणी निवासी मुगलसराय घायल हो गया। स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। स्कार्पियों में तीन लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गये। दूसरी घटना मंगलवार की भोर में डाला चढाई पर हुई। वहां एक ट्रक व टैंकर आपस में टकरा गए। इसमें दो लोग घायल हुए थे। दोनों दुर्घटनाएं डाला से तेलगुड़वा के बीच वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के वनवे होने से घटित हुई। बता दें कि सोमवार की रात में तेलगुड़वा-डाला के बीच दो ट्रकों की टक्कर हुई थी। इसमें दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से न हटाकर, दुर्घटना वाले मार्ग को ही बंद कर वनवे मार्ग कर दिया गया। इससे भविष्य में भी दुर्घटना होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed