{"_id":"5ade1c0a4f1c1b9b098b616f","slug":"121524505610-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा। पेयजल संकट को लेकर खैरटिया के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से प्रशासन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने यहां पाइपलाइन से घर घर पानी आपूर्ति की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने 60 लाख से ज्यादा खर्च कर वाटर सोलर पंप लगा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि 06 जून 2017 को खैरटिया के ओम चैराहे पर ओबरा पीजी कालेज के तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, आकाश केशरी एवं नरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से खैरटिया में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई के लिए आमरण अनशन किया था। 10 जून 2017 को तत्कालीन सदर एसडीएम विशाल यादव के समक्ष जल निगम के जेई मंगल राम ने लिखित आश्वासन दिया कि एक वर्ष के भीतर खैरटिया में सर्वे कराकर तथा स्टीमेट बनाकर पानी की टंकी का निर्माण कर पाईप लाईन द्वारा पूरे खैरटिया में पानी की सप्लाई की जाएगी। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया। कहा कि यदि जल्द ही खैरटिया में पानी की टंकी का निर्माण नहीं किया गया तो हम लोग एक बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर गुलाब सिंह मरकाम, शिवनाथ गोड़, राकेश खरवार, गुलाब गोड़, महेश गोड़, राहुल जायसवाल, बृजेश यादव, रामजी गोड़, लक्ष्मण गुप्ता, शिव कुमार गोड़, मंगरू गुप्ता, संतोष जायसवाल, जवाहर लाल गोड़, दुर्गा सिंह गोड़, मनोहर गोड़, सुक्खन गोड़, राम कुमार गोड़, सिनोद यादव, राम मूरत यादव आदि मौजूद रहे।