{"_id":"5abd29174f1c1bd6618b45cf","slug":"121522346263-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगही के प्रधानपति और बेटे के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगही के प्रधानपति और बेटे के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने प्रधानपति कृष्णकांत पांडेय और उनके बेटे कम्मू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार की सुबह दस बजे से पसही कला गांव में रिक्त चल रहे कोटे की दुकान के चयन को लेकर विवाद हो गया था। दुकान के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। लगभग 11 बजे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धांधली कर दुकान अपने पक्ष में कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। विरोध के चलते दुकान के चयन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर प्रधानपति और उनके बेटे के खिलाफ तहरीर दी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि बगही गांव के मोहित तिवारी की तहरीर पर प्रधानपति कृष्णकांत पांडेय और उनके बेटे कम्मू पांडेय के खिलाफ मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कोटे के दुकान के चयन में प्रतिभाग करने के लिए गया था। उसी दौरान प्रधानपति ने उसके साथ मारपीट की। प्रधान के बेटे ने उसकी मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी है।