{"_id":"5ab290f14f1c1bac758b6934","slug":"121521651953-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने इराक में आतंकी हमले में 39 भारतीयों के मारे जाने की निंदा की है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र कचहरी तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। आतंकवाद पर अंकुश लगाने की मांग उठाई।
सभा में जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता आतंकवाद का विरोध करते हैं। पूरे विश्व में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं, यह विश्व हित में ठीक नहीं हैं। इराक में 39 भारतीयों के मारे जाने पर विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग की। देश के विदेश नीति ठीक नहीं है। प्रदेश सचिव आनंद चौबे, जितेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे और सेना के जवान मारे नहीं जाएंगे। भारत की एक सेना का जवान भी मरेगा तो हम दस आतंकवादियों को मारेंगे। सरकार बनने के बाद ही भाजपा सभी वादों को भूल गई। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, अनुपम त्रिपाठी, राजेश यादव, टीपू गुप्ता, दीनानाथ अग्रवाल, सरताज, शमशेर, मोहन गुप्ता, हिफाजत अली, वैभव गुप्ता, आयुष, ओम, अंकित, राकेश भारती मौजूद रहे।