{"_id":"59f360994f1c1b74698b80d4","slug":"121509122201-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों ने सूर्य मंदिर पर टेका मत्था, दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों ने सूर्य मंदिर पर टेका मत्था, दिया अर्घ्य
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विण्ढमगंज। उत्तरप्रदेश-झारखंड सीमा पर छठ पूजा के दौरान सततवाहिनी नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर की छटा निराली रही। यहां स्थित सूर्य मंदिर में जिले के साथ ही झारखंड और बिहार के हजारों श्रद्धालुओं और माननीयों ने मत्था टेका। वहीं पूरी रात यहां आस्था का सागर हिलोरें मारता रहा। आठ हजार से अधिक महिलाओं ने यहां एक साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर हर किसी को श्रद्धा से नत कर दिया।
गुरुवार शाम से ही पूरा विंढमगंज श्रद्धालुओं से पट गया। सूर्य भगवान के दर्शन-पूजन और पूजा घाट पर आयोजित रातजगे में शिरकत के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए सन क्लब सोसाइटी के लोग पूरी रात जमे रहे। बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था के साथ रात में रुकने के लिए भारती इंटर कालेज में विशाल टेंट लगाया गया था। भोजन के साथ चाय पानी का भी इंतजाम बना रहा। यहां बीस हजार से अधिक जुटी भीड़ ने कस्बे के मुख्य मार्गों, सहायक मार्गों पर सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता की मिसाल भी पेश की। सन क्लब की तरफ से हर गली में पानी का छिड़काव कराया गया। सूबे के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जयकुमार सिंह ने मंदिर में मत्था टेकने के बाद कहा कि कि विण्ढमगंज जैसे छोटे कस्बे में इतना बड़ा आयोजन गौरव की बात है। झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, जिले के सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी सूर्य मंदिर में मत्था टेका। यहां से लौटते वक्त कारागार मंत्री ने दुद्धी में मराठा तालाब पर आयोजित देवी जागरण में शिरकत कर श्रद्धा दिखाई। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो, भाजपा जिला महामंत्री विपिन बिहारी आदि की मौजूदगी बनी रही।