{"_id":"59e644684f1c1bc8678b669e","slug":"121508263016-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप नहीं मिलने तक लेखपाल संघ करेगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप नहीं मिलने तक लेखपाल संघ करेगा कार्य बहिष्कार
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/दुद्धी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरने पर बैठकर कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार से लैपटॉप एवं स्मार्ट फोन की मांग उठाई। लेखपालों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदर तहसील अध्यक्ष ज्योति कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच सूत्री मांगों में लेखपाल की शैक्षिक अर्हता ढनातक करने एवं पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने के साथ ही प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे- 2000 से बढ़ाकर 2800 की जाए। एसपीपी विसंगति दूर की जाए। स्थानांतरण संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन हो। लैपटाप एवं स्मार्ट फोन मुहैया कराया जाए एवं एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिलाया जाए शामिल हैं। मांगों का ज्ञापन सदर एसडीएम विशाल यादव को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में गोपाल जी निराला, सुरेंद्र मिश्र, शिवशंकर यादव, चंद्रकांत दुबे, चंदन शर्मा, हृदेश सिंह, साजिद खां, केदार सिंह, रामराज यादव, अवधेश तिवारी, राकेश कुमार, विष्णुचंद द्विवेदी, रत्नेश शुक्ला आदि शामिल रहे। उधर दुद्धी लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार कन्नौजिया ने बताया कि लेखपाल संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती हैं तब तक लेखपाल संघ कोई भी कार्य नही करेगा। सुरेश पांडेय, अनिल मौर्या, संतोष, अशोक, राजकुमार, रेशमा सिंह, अनीता, विशाल वर्मा, फरजंद अली, राघवेंद्र, सुरेश, महेंद्र यादव, राकेश, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। इसी प्रकार से घोरावल में भी लेखपालों ने धरना दिया।