फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11241 किसानों का 73.34 करोड़ रुपये कर्ज माफ

11241 किसानों का 73.34 करोड़ रुपये कर्ज माफ

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
11241 किसानों का 73.34 करोड़ रुपये कर्ज माफ
सोनभद्र। यूपी सरकार की अति महत्वाकांक्षी फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले में पहले चरण में 11 हजार 241 किसानों का 73 करोड़ 34 लाख 27 हजार 605 रुपये का ऋण माफ हो गया। मंगलवार को स्वामी हरसेवानंद स्कूल चुर्क में समारोह में प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी एवं मद्य निषेध तथा जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने आमंत्रित पांच हजार किसानों में से 11 किसानों को मंच पर टोकन के रूप में फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया। चिह्नित 66,160 किसानों का कुल 325 करोड़ 58 लाख रुपये माफ किया जाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कर्ज के बोझ के तले दबे किसानों को इससे छुटकारा दिलाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। यूपी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही फसल ऋण मोचन योजना पास किया। कर्जमाफी के लिए पहले ही बजट में पूरी व्यवस्था की। जिले के 66 हजार 160 किसान 325 करोड़ 58 लाख रुपये के कर्ज से मोचित किए जाएंगे। प्रथम चरण में 11,241 किसानों का 73,34,27,605 रुपये कर्ज मोचित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों का फसल कर्ज माफ करने का वादा पूरा हो गया।
विज्ञापन

डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि माफी की गई धनराशि सीधे बैंकों को संबंधित खातेदार के खातों में भेजी गई है, जिससे जिले के 11 हजार 241 किसानों का ऋण मोचित हुआ। बताया कि समारोह पूर्वक पांच हजार किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। शेष छह हजार 241 किसानों को तहसील स्तरों पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि द्वितीय चरण में जिले के बाकी बचे 54 हजार 219 किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सांसद छोटेलाल खरवार, एमएलसी डॉ. केदारनाथ सिंह, विधायक अनिल कुमार मौर्या, भूपेश चौबेे, ्संजीव कुमार गोड़, हरीराम चेरो ने योजना पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का सरकार का प्रयास जारी है। कार्यक्रम के बाद हरसेवानंद स्कूल के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने मंत्री अर्चना पांडेय को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओबरा रेडियो स्टेशन की शांति विश्वकर्मा जबकि सीडीओ रामाश्रय ने आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, गोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह, रमेश पटेल, अजीत चौबे, अनूप तिवारी, संतोष शुक्ला, रवि चौबे, मोहन कुशवाहा, गौरव शुक्ला, विकास मित्तल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed