{"_id":"59b6cbc64f1c1be67f8b6020","slug":"121505151942-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूर्ण न होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूर्ण न होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। बांह में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाध्यक्ष सरजू राम ने कहा कि जनपदों में पद रिक्त होने के बावजूद जिले से बाहर समायोजित किए गए लिपिकों को तत्काल उनके जनपद में समायोजित करने की जरूरत है। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति किए गए लिपिकों को उनके तैनाती जनपद में पद रिक्त होने के फलस्वरूप उसी जनपद में तैनाती समायोजन आदेश जारी हों। जिलामंत्री धर्मश कुुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार संगठन के जायज मांगों को तत्काल पूरा करें। प्रदर्शन करने के बाद पदाधिकारियों ने सीएमओ को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर सतीश सिंह, जितेंद्र , प्रमोद गौतम, अखिलेश दिवाकर, अमान उल्ला आदि मौजूद रहे।