{"_id":"5988a4844f1c1ba6718b46c2","slug":"121502127236-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमा क्षेत्र में सूखने लगी मिर्च की फसल, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करमा क्षेत्र में सूखने लगी मिर्च की फसल, किसान चिंतित
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/ सलखन। जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। कभी बारिश और कभी चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। सलखन में बारिश से कच्चा मकान धराशायी हो गया। नगवां के पहाड़ी क्षेत्र में करीब ढाई घंटे लगातार बारिश हुई। बारिश से ग्रामीण इलाकों की सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं। बारिश और कड़ी धूप से मौसमी बीमारियों के चपेट में भी लोग आ रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर सोमवार को सुबह से दो बार रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश बंद होने के चंद मिनट बाद ही चिलचिलाती कड़ी धूप निकलने से लोग परेशान हो उठे। उमस भी बढ़ी जिससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि दोपहर बाद करीब दो बजे से आसमान में बादल छाए रहे, जिससे कुछ हद तक राहत भी मिली। बारिश से धर्मशाला चौराहा और उससे सटी आसपास की गलियों में पानी भर गया जिससे आवागमन में भी परेशनी हुई। खलियारी प्रतिनिधि के अनुुसार सोमवार की दोपहर नगवां ब्लॉक के रामपुर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में जर्जर अवस्था में रहा खपरैल का कच्चा मकान रविवार की रात धराशायी हो गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय मकान में कोई सदस्य मौजूद नही रहा। गांव के वशिष्ठ प्रजापति पुत्र सिंहासन का कच्चा घर गिर गया। इससे कपड़ों समेत हजारों रुपये का सामान खराब हो गया। उधर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीबी गौतम का कहना है कि मौसम के रह-रह कर करवट लेने से मौसमी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में धूप और पानी से भींगने से बचने की जरूरत है।