{"_id":"597780c04f1c1b80548b4686","slug":"121501003968-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम एक्सईएन, ईओ पर केस दर्ज कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम एक्सईएन, ईओ पर केस दर्ज कराने का निर्देश
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने जल निगम के अधिशासी अभियंता और नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने राबर्ट्सगंज नगर में जल निगम से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को दुरुस्त न करने पर की है। समाज कल्याण निर्माण निगम के खिलाफ भी शासन में पत्र लिखने का निर्देश दिया है।
डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण, निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में जल निगम से पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई रोड की खुदाई के बाद अब तक मरम्मत न करना आपत्तिजनक है। जल निगम की लापरवाही पूर्ण रोड की खुदाई से लोगों को दिक्कत हो रही है। जल निगम अपने करतूतों में सुधार लायें। डीएम ने समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा कम स्टाफ व संसाधन होने के बावजूद जिले में अधिक कार्यों को लेने और कामों को समय से पूरा न करने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा, समाज कल्याण निर्माण निगम के खिलाफ प्रमुख सचिव, यूपी शासन को पत्राचार किया जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय निर्माण निगम, पैकफेड, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, आरईएस, अपने-अपने निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करें। कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का भी ध्यान रखें। बन रहे सर्किट हाउस के कार्य में तेजी लाने और जो कार्य पूरे हो जाय, उनकी सूची सीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी आरपी सिंह, सीडीओ रामाश्रय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरिशंकर गुप्ता मौजूद रहे।