{"_id":"595683db4f1c1b52318b46c8","slug":"121498842075-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदल जाएगा कोर्ट का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदल जाएगा कोर्ट का समय
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में शनिवार से कोर्ट का समय बदल जाएगा। इसके अलावा सिविल मुकदमों की भी सुनवाई शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं सिविल कोर्ट का संचालन शुरू होने से कचहरी में चहल-पहल भी बढ़ जाएगी। हालांकि समय परिवर्तन की वजह से कोर्ट में कामकाज करने वालों की दिनचर्या में एकबार फिर से परिवर्तन करना पड़ेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय राबर्ट्सगंज एवं अधीनस्थ न्यायालयों राबर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी में मई और जून माह में मार्निंग कोर्ट का संचालन हो रहा था। इस दौरान जहां कार्यालयीय कार्य प्रात: आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक और न्यायालयीय कार्य प्रात: 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक हो रहा था। लेकिन अब शनिवार से कोर्ट का समय बदल जाएगा और पहले की तरह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच कोर्ट का संचालन होगा। ऐसा होने से एकबार फिर से कोर्ट का कामकाज करने वालों की दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा। वहीं जून माह में बंद सिविल कोर्ट का भी संचालन शुरू हो जाएगा। सिविल मुकदमों की सुनवाई शुरू होने से कचहरी में चहल-पहल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन