{"_id":"5946ab5f4f1c1b9b488b48e5","slug":"121497803615-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 साल से लटकी जसौली सिंचाई परियोजना की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 साल से लटकी जसौली सिंचाई परियोजना की जगी आस
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खलियारी(सोनभद्र)। जिले के अति नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक क्षेत्र में 36 साल से लटकी जसौली सिंचाई परियोजना की एकबार फिर से आस जगी है। सांसद एवं विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार को मौके का सर्वे किया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना के तहत इसका कार्य होगा। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस पहल का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया है।
नगवां ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि इस ब्लॉक क्षेत्र में अग्रेजों के जमाने से ही नगवां डैम बना है। क्षेत्रीय लोग 1982 से नगवां क्षेत्र में सिंचाई के लिए जसौली सिंचाई परियोजना की रूप रेखा बनाकर सरकार से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया और 36 वर्षों से जसौली सिंचाई परियोजना अधर में लटकी हुई है। सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि जसौली सिंचाई परियोजना को प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना में शामिल कर लिया है। उसी के क्रम में रविवार को सिंचाई विभाग के कई अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कराकर सर्वे कराया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगा, ताकि नगवां क्षेत्र में कृषि सिंचाई की व्यवस्था अति शीघ्र हो सके। सदर विधायक भूपेश चौबे ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर जसौली परियोजना के सर्वे का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस पहल से जहां एकबार फिर से क्षेत्रीय लोगों में सिंचाई की उम्मीद जगी है वहीं इस पहल का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया है। सोनपंप के एक्सईएन जयंत मिश्रा, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ओम प्रकाश पांडेय, एक्शियन रावर्ट्सगंज सिंचाई विभाग जीबी पांडेय और प्रशांत सिंह, अमरेश पटेल, अनिल सिंह, संतोष शुक्ला, कैलाश जायसवाल, आलोक सिंह, कमलेश, सत्यम जायसवाल, शैलेष दुबे आदि लोग मौजूद रहे।