फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.20 crore will be spent on community toilets

Sonebhadra News: सामुदायिक शौचालयों पर खर्च होंगे 1.20 करोड़

Thu, 01 Jun 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
1.20 crore will be spent on community toilets
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत चार सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शौचालय निर्माण व रख रखाव के लिए बीना ने सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (आईएसएसओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस एमओयू के अनुसार बीना क्षेत्र के द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत एक करोड़ 20 लाख की लागत के चार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण और उनका तीन साल तक का रख-रखाव किया जाएगा। यह शौचालय सोनभद्र के दुद्धी हेल्थ केयर सेंटर, नगवां हेल्थ केयर सेंटर, करमा हेल्थ केयर सेंटर और कोन हेल्थ केयर सेंटर पर बनेगा। एमओयू के दौरान एनसीएल की ओर से बीना कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह व एसआईएसएसओ की ओर से उप्र स्टेट ब्रांच कंट्रोलर फतेह बहादुर सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed