फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 sparrows found dead in Sonbhadra

सोनभद्र में मृत मिलीं 12 गौरैया, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण सहमे 

Sat, 30 Jan 2021 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 30 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 sparrows found dead in Sonbhadra
मृत मिलीं गौरैया - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में शनिवार दोपहर 12 गौरैया के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने गौरैया में बर्ड फ्लू का लक्षण मिलने से इनकार करते हुए ठंड से मौत की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की सीमा से करीब दस किमी पहले जुगैल थाना क्षेत्र का सेमिया गांव है। गांव में एक पेड़ पर दो दर्जन गौरैया बैठी थीं। सुबह करीब नौ बजे एक के बाद एक गौरैया गिरकर मरने लगीं। पहले तो ग्रामीणों ने इसे नजर अंदाज कर दिया। कुछ देर के बाद जब तीन-चार गौरैया और गिरीं तो बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सहम गए।
विज्ञापन


जब तक लोग पशु पालन विभाग के चिकित्सकों को सूचना देते, तब तक 12 गौरैया मर चुकी थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चोपन के पशु चिकित्सक विकास चौधरी को दी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी शव कब्जे में ले लिए। पशु चिकित्सक विकास ने बताया कि ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं, जबकि ऐसा है नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गौरैया में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले। सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनके सैंपल भी लिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने पक्षियों के ठंड से मरने की आशंका जताई है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि गौरैया के सैंपल लिए गए हैं। इनके ठंड से मरने की आशंका  है। जिले में अभी तक कहीं बर्ड फ्लू का मामला नहीं मिला है। ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed