{"_id":"69a47a1e069f71438e06f768","slug":"12-meter-wide-900-meter-long-railway-over-bridge-will-be-built-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-142683-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 12 मीटर चौड़ा, 900 मीटर लंबा बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 12 मीटर चौड़ा, 900 मीटर लंबा बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
विज्ञापन
इसी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा पुल। संवाद
- फोटो : संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। यहां 12 मीटर चौड़ा और 900 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन संबंधी प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।
जल्द ही अतिक्रमण हटाते हुए रूट डायवर्जन किया जाएगा। होली के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या को देखते हुए यहां रेलवे ओवरब्रिज कराया जाना है। रेलवे दोहरीकरण के बजट में ही ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बजट दिया गया है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक 54 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज केे निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराते ही कार्य शुरू भी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला थाना मोड़ से जोगियाबीर मंदिर के बीच ओबरब्रिज का निर्माण होना है।
विज्ञापन
अभी चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण भी हटाया जाना है। इसको देखते हुए रेलवे विभाग की तरफ से अतिक्रमण हटाए जाने और तथा रूट डावर्जन के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्राचार किया गया है।