{"_id":"60e485dc8ebc3e3bbb4bb613","slug":"12-employees-found-absent-one-day-s-salary-deducted-sonbhadra-news-vns599008887","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार कार्यालय का सोमवार को डीएम अभिषेक सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तो 12 कर्मचारी नदारद मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने बगैर सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी कर्मियों का वेतन काटने का निर्देश दिया।
देश और प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। इसको देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को सरकारी कर्मियों को ड्यूटी पर बुलाकर लंबित कामकाज को शीघ्रता से निपटाने का निर्देश दिया गया है लेकिन कुछ विभागों के कई कर्मियों के आदत में सुधार नहीं हो रहा है और वे पुराने ढर्रे पर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सोमवार को सुबह 10:10 पर डीएम ने कोषागार कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर लेखाकार रामकुमार शुक्ल, योगेश कुमार शर्मा, कमलाकांत गुप्ता, कृष्णकांत चौबे व रामवृक्ष, उप रोकड़िया अनंत प्रसाद, अरविंद भारती व राजू कांत, सहायक रोकड़िया दिलीप कुमार, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भोलानाथ पांडेय व सुभाष सहित 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।