फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत
बभनी। थाना क्षेत्र के पिपराखांड आसनडीह गांव के पास अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार रीता जायसवाल (35) की मौत हो गई। जबकि रीता का पति, बेटा, पुत्री और चालक घायल हो गए। चालक को झपकी आने पर हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मौेके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बभनी ले गई। शव को सीएचसी दुद्धी भेज दिया। वाराणसी से सतानंद जायसवाल निवासी रनहत थाना चलगली जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ अपनी पत्नी रीता जायसवाल का इलाज करवा कर कार से घर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे पिपराखांड आसनडीह के पास चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवास से आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वे लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने मौके पर पहुंच कर कार से घायलों को बाहर निकलवाया। पुलिस आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी बभनी ले गई। यहां डॉक्टर ने रीता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने घायल सतानंद जायसवाल (40), उनकी बेटी अनुष्का (11), बेटा स्पर्श जायसवाल (3) तथा चालक शंभू मरावी (32) की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया। बाद में चिकित्सक डॉ. वरुणानिधि ने अनुष्का की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका और घायल के घरवाले पहुंच गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed