फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आदिवासी समाज के इतिहास को दबाया गया

आदिवासी समाज के इतिहास को दबाया गया

Mon, 24 Dec 2018 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आदिवासी समाज के इतिहास को दबाया गया
दुद्धी(सोनभद्र)। महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल मल्देवा में रविवार को आदिवासी सम्मेलन एवं चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत बावनगढ़ के देवी-देवता एवं आदिशक्ति बड़ादेव के पूजन से हुई। देव कुमार लिंगो ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आदिवासी महासंघ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रामनगीना गौड़ ने यहां कहा कि आदिवासी समाज भारत के मूल निवासी हैं जो आदिकाल से यहां निवास करते हैं। आदिवासी समाज जंगलों की रक्षक है, क्यों कि इनका भोजन कंद मूल तथा जंगली फल हुआ करता था। आदिवासी समाज को अंध विश्वास, नशा मुक्ति से ऊपर उठ कर शिक्षा को महत्व देने की जरूरत है, क्योंकि शिक्षा के बगैर मानव जीवन अधूरा है। विशिष्ट अतिथि आदिवासी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव असर्फी सिंह परस्ते ने कहा कि हमारे इतिहास को दबाया गया है, क्योंकि हमारे पूर्वज अशिक्षित थे और वे ईमानदारी पूर्वक देश की सेवा करते थे। आदिवासियों का नाम इतिहास से गायब कर दिया गया जो चिंता का विषय है। यहां आदिवासी समाज में भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज के मुख्य शास्ता डॉ. रामजीत यादव को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि यहां के आदिवासी, मूल निवासी अपनी संस्कृति व परंपरा को जिंदा रखें। शिक्षा के जरिए आदिवासी समाज को आगे बढ़ाएं। शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने पर भी उन्होंने चर्चा की। संचालन कर रहे संयोजक फौदार सिंह परस्ते ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजक समाज है। आदिवासियों को शिक्षित होकर समाज के विकास का संकल्प लेना चाहिए। यहां सुरेंद्र पोया और डॉ. जगतनारायण ने गोंडी संस्कृति पर आधारित लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान चंद्रिका प्रसाद, अमर सिंह गौड़, रामप्यारे, कमला देवी, शिवानी, सीमा, रामनारायण, आनंद, रामफल, अनिल सिंह, मनरूप, रामलखन, इंद्रदेव, असर्फी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed