{"_id":"5bedc39fbdec22693a664d50","slug":"11542308767-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा को लेकर सजग हुईं नगर पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा को लेकर सजग हुईं नगर पंचायतें
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा/चोपन। बृहस्पतिवार से 15 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता को लेकर नगर पंचायतें सजग हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को ओबरा और चोपन नगर पंचायतों में सभासदों की बैठक भी हुई, जिसमें स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई।
ओबरा नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्रानमती देवी एवं ईओ टीएन चौबे ने सभासदों के साथ बैठक की। इसमें 15 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के बिंदुओं पर चर्चा की गयी। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 पुस्तिका का वितरण हुआ। चेयरमैन ने बताया कि वार्डों के बीच सफाई व्यवस्था प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले वार्डों के साथ साथ नगर पंचायत को सम्मानित किया जाऐगा। यहां लिपिक चन्द्रमणी सिंह, जयशंकर मिश्रा, चंद्रेश यादव, राजीव चतुर्वेदी, राजेश यादव, मुजफ्फर अली, संतलाल यादव, विकेश, विनोद, दिनेश, इरशाद अली आदि रहे। उधर, चोपन में नगर पंचायत के प्रशासक एसडीम राजकुमार की अध्यक्षता में वार्ड मेंबरों की बैठक हुई। इसमें 15 दिसंबर तक होने वाली स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के बारे में विस्तार से बताया गया। ईओ महेंद्र कुमार ने मार्गदर्शक पुस्तिका का वितरण किया। सभासदों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। एसडीएम राम कुमार ने बताया कि हर वार्ड के दो हजार अंकों की प्रतियोगिता होगी। इसका मूल्यांकन 23 दिसंबर को जिले स्तर पर पुरस्कार समारोह में किया जाएगा। इसमें पुरस्कृत लोगों को प्रदेश स्तर पर 25 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।