फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक्सईएन करेंगे ग्रामीणों के शिकायत की जांच

एक्सईएन करेंगे ग्रामीणों के शिकायत की जांच

Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन करेंगे ग्रामीणों के शिकायत की जांच
चुर्क। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरौली में प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस कनेक्शन के वितरण में की गई धांधली के शिकायत की जांच लघु सिंचाई विभाग एक्सईएन करेंगे। मंगलवार को अधिशासी अभियंता जांच करने के लिए गांव में पहुंचेंगे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को पत्र भेज कर जांच के दौरान मौके पर मौजूद रहने की बात कहीं है।
विज्ञापन

अरौली के आठ ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ कुछ दिन पूर्व डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायत पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि कई अपात्रों को गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास देकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अमित कुमार सिंह ने लघु सिंचाई विभाग एक्सईएन को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को पत्र भेज कर अवगत कराया है कि मंगलवार को वह जांच करने के लिए गांव में पहुंचेगें। इस दौरान वे लोग मौजूद रहें, ताकि उनके समक्ष जांच हो सके। इस संबंध में जांच अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं के आरोपों की की जांच कर जल्द डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed