फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को सिखाया गया गुर

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को सिखाया गया गुर

Wed, 31 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को सिखाया गया गुर
दुद्धी। रामलीला मैदान में मंगलवार को मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुद्धी इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सरकार की तरफ से उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि छात्राओं को तन-मन से मजबूत बनाने का महाअभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक भारत मे छात्राओं में उनकी आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक सामर्थ जागृत कर समाज का अनुपम उदाहरण है मिशन साहसी कार्यक्रम। कहा कि राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर छात्राओं पर बढ़ते हमले को रोकने के लिए व उससे बचाव के लिए छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए खुद को तैयार करना होगा। छात्राओं को जुडो-कराटे या उसी प्रकार का ट्रेनिंग दी जा रही है। विशिष्ट अतिथि विनोद यादव ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं के ऊपर होने वाले अपराध को रोकने के लिए सरकार डॉयल 100, 1090 और 108 शुरू की गई है। अगर कोई परेशान करता है तो छात्राएं उक्त नंबरों पर कॉल करें। ताकि उनकी समस्याएं दूर की जा सकें। अध्यक्षता नित्यानंद मिश्रा ने की। जिला संयोजक नीरज शर्मा, विवेक गुप्ता, मनोज पांडेय, परमजीत सिंह, आशुतोष जौहरी, महेश अग्रहरि, गुलशन पटेल, दीपक गुप्ता, आलोक गुप्ता, आशीष जायसवाल, ट्रेनर गोपाल, सुनील कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed