फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आयुष्मान भारत योजना के तहत खोले गए हेल्थ सेंटर

आयुष्मान भारत योजना के तहत खोले गए हेल्थ सेंटर

Fri, 17 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत खोले गए हेल्थ सेंटर
सोनभद्र। आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन जगह-जगह किया जा रहा है। इसमें मरीजों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जानी हैं। कोन में चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उधर करमा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर घोरावल विधायक अनिल मौर्या ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कोन अस्पताल में उद्घाटन के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकें। हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का फ्री में इलाज कराने की सुविधा देगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि सरकार ने लोगों तक इस योजना को पहुंचाने के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए है। योजना से सभी गंभीर बीमारियों का इलाज होगा। यहां पवन सोनकर, सुरेश ताऊ, आमिल बेग, पीबी गौतम, हातिम अली, संतोष जायसवाल, मनीष सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, कुशल सिंह, श्रीप्रकाश दुबे, मंसूर आलम, पंकज सिंह रहे। उधर घोरावल विधायक अनिल मौर्या ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। कहा इसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। 12 रोगों की नि:शुल्क जांच की जायेगी। विधायक ने यहां पौधरोपण भी किया। अपर सीएमओ डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में इस तरह के पांच पांच सेंटर खोले जा रहे हैं। ब्लॉक घोरावल में करमा, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में अर्बन सेंटर, चोपन ब्लॉक में कोन, नगवां ब्लॉक के खलियारी व दुद्धी ब्लॉक के अमवार में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। यहां सुरेंद्र मौर्या, राजेश मिश्रा, रमेश सिंह चौहान, अधीक्षक घोरावल गुरु प्रसाद मौर्य, डॉ. ममता सिंह, डॉ. डीएन दत्ता, सुनील सिंह रहे।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र । नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली ने कोन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना का फीता काटकर शुभारंभ किया। चेयरमैन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकें। देश में 10 करोड़ बीपीएल धारक है। इस योजना के तहत हर परिवार को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क उपचार कराने की सुविधा है। अधीक्षक डा. गिरधारी लाल ने बताया कि सरकार ने लोगों तक इस योजना को पहुंचाने के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए है। इस मौके पर पवन सोनकर, सुरेश ताऊ, आमिल बेग, पीबी गौतम, हातिम अली, संतोष जायसवाल, मनीष सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, कुशल सिंह, श्रीप्रकाश दूबे, मंसूर आलम व पंकज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed