फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत

Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत
रेणुकूट। क्षेत्र के मुर्द्धवा ग्राम पंचायत में स्थित विवेकानंद कॉलोनी के संपर्क मार्ग की मरम्मत ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान करके पूरा कर दिया। मुर्द्धवा मोड़ के समीप स्थित विवेकानंद कॉलोनी के लोग बीते कई वर्षों से जर्जर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका। इस बरसात में हालत यह हो गई कि इस पर चलना मुश्किल हो गया था। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही थी। मुख्य मार्ग पर पहुंचने के दौरान बच्चों के कपड़े भी काफी गंदे हो जाते थे। थक हार कर कॉलोनी वासियों ने खुद ही संपर्क मार्ग के मरम्मत कराने का फैसला किया। गुरुवार को सभी ने सड़क मरम्मत के संबंध में आपस में बैठक की। इसी बैठक में सड़क मरम्मत की योजना बनी। शुक्रवार की सुबह से ही कालोनी के कई लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और ट्रैक्टर से आई मिट्टी और जेसीबी के सहारे दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सड़क की हालत ठीक-ठाक हो गई। कॉलोनी वासियों के इस कार्य की चर्चा नगर में हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed