फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युकां कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

युकां कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
युकां कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नौ में प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि यहां सड़क पर बह रहे पानी और कीचड़युक्त सड़क को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष प्रदर्शन के बाद सभा में कहा कि वार्ड नौ में सड़क, जल निकासी की समस्या गंभीर है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग पर महिला विद्यालय भी है जहां रोजाना सैकड़ों लड़कियां आती हैं और कीचड़ युक्त सड़क पर चलने को मजबूर हैं। नाली का पानी भी सडकों पर बह रहा है, जो तमाम बीमारियों व दुर्घटना को न्योता दे रहा है। उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि पूरे नगर में ही जल निकासी, कीचड़युक्त सड़क आदि की समस्या है और इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। सचिव संजय दुबे ने चेताया कि यदि जल्द जल निकासी का इंतजाम नहीं किया गया तो नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, जावेद खां, शकुंतला देवी, जितेंद्र प्रसाद, सूरज वर्मा, ऋषिकेश देव पांडेय, चंदन, मोनू गुप्ता, प्रेम प्रकाश, सागर, दीपू प्रजापति, बीरबल प्रसाद, राजेश सोनी, सेमोल मुखर्जी, गोविंद, गणेश, राजेश प्रजापति, रवि मौर्य, शिव कुमार मिश्र, सपन मुखर्जी, हेमरानी, वाजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed