फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उपभोक्ताओं का आंदोलन स्थगित

उपभोक्ताओं का आंदोलन स्थगित

Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का आंदोलन स्थगित
शक्तिनगर। पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर इलाके के
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने मंगलवार को होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया है। जिले से दूसरे ट्रांसफार्मर के शक्तिनगर पहुंचने से लोगों में उम्मीद जग गई है। अधिकारियों ने दावा किया कि बुधवार शाम तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।कोटा सब स्टेशन में पांच एमवीए व छह एमवीए क्षमता का दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए थे। बीते सप्ताह पांच एमवीए का ट्रांसफामज्र जल गया था। इसी के बाद इलाके के कस्बों व गांवों की बिजली आपूर्ति लडखड़ा गई। छह एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से चार.चार घंटे का शेड्यूल निर्धारित कर बिजली देने का प्रयास किया गया लेकिन पूरी तरह बेपटरी हो चुकी व्यवस्था से यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। इसी के बाद उपभोक्ताओं ने आंदोलन का राह पकड़ लिया। चेतावनी के बाद कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस संवेदनशील हुई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंचाया। माना जा रहा है कि इसी का नतीजा है कि मंगलवार पांच एवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर सब स्टेशन पहुंचा ही नहीं बल्कि उसे शाम तक स्थापित भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed