{"_id":"5aef4c804f1c1b9c098b8837","slug":"11525632128-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी बारीकियों का ध्यान रख हो निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी बारीकियों का ध्यान रख हो निर्माण कार्य
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा(सोनभद्र)। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने रविवार को ओबरा सी थर्मल पॉवर प्लांट में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन 1320 मेगावाट परियोजना के कंट्रोल रूम, कंप्यूटर कक्ष, उत्पादन स्थल के नक्शे को देखा और जरूरी निर्देश दिये। कहा, ओबरा सी थर्मल पावर प्लांट के कार्यों में तकनीकी बारीकियों का ख्याल रखते हुए निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप किया जाय। बिजली उत्पादन के पश्चात निकलने वाली राखों का समुचित प्रबंध किया जाय, ताकि आने वाले भविष्य में किसी तरह की जनहानि न होने पाए। उन्होंने बिजली उत्पादन निगम के प्रतिनिधियों और संबंधितों के साथ बैठक कर बिजली उत्पादन के निर्माण कार्य में किसी तरह की समस्या न हो, इस पर भी गहनता से चर्चा की। कहा कि बिजली उत्पादन के दौरान निकलने वाली राख के समुचित प्रबंध और इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग ईंट निर्माण में हो, इसको लेकर अभी से योजना बना ली जाए। इस मौके पर सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीजीएम एके सिंह, विद्युत उत्पादन निगम के बीसी कीम आदि मौजूद रहे। बता दें कि ओबरा में कोरियाई कंपनी द्वारा 1320 मेगावाट के पावर प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। चूंकि प्रदूषण और तकनीकी दिक्कत को देखते हुए फिलवक्त जिले में किसी नई बिजली परियोजना के निर्माण पर चर्चा/कवायद नहीं की जा रही है। वहीं भविष्य की जरूरतों को देखते हुए, ओबरा सी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन