{"_id":"5ae35f164f1c1b56098b6bca","slug":"11524850454-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा रैली निकाल किया जागरूक
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय बैढन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) गाजीराम मीणा की अगुवाई में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में डीएम अनुराग चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के साथ जिला स्तर के कई अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय से स्टेडियम तक सड़क सुरक्षा संप्ताह के तहत निकाली गई रैली के जरिए दो पहियां वाहन चालकों एवं अन्य वाहन चालको को सुरंक्षा का संदेश दिया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलीप तिवारी ने रैली की तैयारी की थी। रैली के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर शिवपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिडें सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अफसरों ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और कहा कि थोड़ी सावधानी से कई बड़े व छोटे हादसों को आसानी से टाला जा सकता है।