फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कनहर नदी में बने सड़क में वन कर्मियों ने गड्ढा कराया

कनहर नदी में बने सड़क में वन कर्मियों ने गड्ढा कराया

Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कनहर नदी में बने सड़क में वन कर्मियों ने गड्ढा कराया
कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा टोला में कहनर नदी क्षेत्र में बने रास्ते में वन विभाग के कर्मियों ने गड्ढे खोदवा दिए हैं। उन्हें पाटा भी नहीं जा रहा है, इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सदर विधायक भूपेश चौबे से इसकी शिकायत की है और जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सपरतवा गांव मे प्राथमिक विधालय से कनहर नदी क्षेत्र में किनारे कच्चे मार्ग का निर्माण हुआ है। इस मार्ग से होकर कनहर नदी के किनारे बने शिव चबूतरे पर गांव के लोग विभिन्न कार्यक्रमों में जाते हैं। दूरदराज के लोग ट्रैक्टरों पर सवार होकर पूजापाठ के लिए पूजा स्थल तक जाते हैं। वन विभाग ने पूजा स्थल से पहले कुछ दूरी पर मार्ग के बीचों बीच गड्ढा खोदवा दिया है। इससे वाहनों का आवागमन इस मार्ग पर पूरी तरह से ठप हो गया है। दो पहिया वाहन से होकर गुजरने वाले अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कनहर नदी के किनारे बने रास्तों से स्कूल पढ़ने के लिए बच्चे आवागमन करते हैं। नदी में पानी रहने पर गांव के लोग नहाने भी जाते हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आए विधायक भूपेश चौबे से इसकी शिकायत की है। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वे इस पर वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता करेंगे और समस्या का निराकरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed