{"_id":"5aa964ad4f1c1b01768b53f6","slug":"11521050797-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा जुलूस निकालने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा जुलूस निकालने की तैयारी
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज (सोनभद्र)। चैत्र नवरात्र में झंडा जुलूस निकाले जाने को लेकर मंगलवार की रात्रि हनुमान मंदिर में बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही झंडा जुलूस कार्यक्रम के लिए उज्ज्वल केसरी को अध्यक्ष एवं अरविंद गुप्ता को व्यवस्थापक बनाया गया।
मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि चैत्र नवरात्र पर झंडा जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान विंढमगंज बाजार एवं गलियों को केसरिया रंग से पाट दिया जाएगा। कहा कि हनुमान मंदिर पर अभी से ही अपने कला के प्रदर्शन के लिए रिहर्सल बैठक शुरू हो गई है। स्थानीय कलाकारों को प्रतिदिन सुबह और शाम आत्मरक्षा के लिए लाठी-डंडे के कला सिखाए जाएंगे, ताकि चैत नवरात्र के झंडा जुलूस के दिन सभी लोग अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी तरह की अनहोनी ना हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को निगरानी करनी होगी। अपने कला का सर्वोत्तम और बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक का संचालन एडवोकेट आशीष कुमार जायसवाल ने किया। अमरीश केसरी, अमित चंद्रवंशी, हर्षित चंद्रवंशी, राजेंद्र गुप्ता, लवकुश चंद्रवंशी, आशीष, नंदकिशोर गुप्ता, राजेश जायसवाल, विजय पासवान, राजकमल, प्रकाश, अजय, रोशन, दीपक, राजन, धर्मेंद्र गुप्ता, हेमू, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।