फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिला प्रशासन की तुगलकी फरमान से वाहन स्वामियों में आक्रोश

जिला प्रशासन की तुगलकी फरमान से वाहन स्वामियों में आक्रोश

Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तुगलकी फरमान से वाहन स्वामियों में आक्रोश
अनपरा। ऊर्जांचल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक बैठक कर अपनी लंबित मांगें न माने जाने पर 15 मार्च को एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सिंगरौली में हुई बैठक में ऊर्जांचल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत नारायण मौर्या ने कहा कि सिंगरौली जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान से काम करना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन के नित्य नये आदेश जारी होने से वाहन स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में गाड़ी मालिक पर दबाव बनाकर पांच लाख मृतक के परिजनों को तथा घायल को दो लाख रुपये मुआवजा दिलाना सरासर अनुचित है। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। 25 किमी प्रतिघंटा पर गर्वनर सेट कराने का प्रशासन का आदेश यहां की भौगोलिक स्थिति से मेल नहीं खाता है। हर माह हर गाड़ी का अलग से चार-चार अधिकारियों से आदेश लेना वाहन स्वामी के लिए एक बड़ी समस्या है। उन्होंने चेताया कि सभी समस्याओं का यदि निस्तारण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी। हड़ताल होने से करीब एक हजार वाहनों के पहिये एक साथ थम जायेंगे। बैठक में सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, आरजी खंडेलवाल, राजेश सिंह, उमेश साहू, बजरंग सिंह राठौर, कौशल अग्रवाल, जितेंद्र त्रिपाठी, ओपी मिश्रा, सुमन सिंह बघेल, राजेश्वरी पाठक, मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनपरा। ऊर्जाचल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सिंगरौली जिला परिवहन विभाग पर वाहनों के फिटनेस न देने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है वाहन स्वामी फिटनेस के लिए एक माह से विभाग का चक्कर लगा रहे है पर तकनीकी दिक्कत बताकर विभाग उन्हें फिटनेस प्रदान नहीं कर रहा है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed