फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नव वर्ष की खुशी में डूबे रहे सोनांचलवासी

नव वर्ष की खुशी में डूबे रहे सोनांचलवासी

Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष की खुशी में डूबे रहे सोनांचलवासी
सोनभद्र। सोमवार को नए साल के पहले दिन की शुरूआत ज्यादातर लोगों ने मंदिरों में मत्था टेककर किया। इस दौरान लोगों ने ईश्वर से परिवार के सुख-समृद्घि की कामना के साथ ही नए साल को अच्छी तरह से गुजारने की कामना की। नववर्ष की खुशी में सोमवार को जनपद के पिकनक स्थल गुलजार रहे। रविवार की अर्धरात्रि के बाद से ही लोगों ने मोबाइल, टेलीफोन के जरिए एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देना शुरू कर दिया। बच्चों ने अभिभावकों का पैर स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। फूल, गुलदस्ता और ग्रिटिंग की दुकानों पर युवक, युवतियों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ होने की कामना की गई।
विज्ञापन

इससे पहले नए साल के स्वागत में रविवार की रात को कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक युवा ठुमके लगाते रहे। इसके साथ ही युवाओं द्वारा जगह-जगह डीजे आदि लगाकर भव्य तरीके से नए साल का स्वागत किया गया। नए साल की अगवानी के लिए रविवार की शाम से लोग तैयारी में जुटे रहे। रात में 12 बजे नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। अलग-अलग तरीके से लोगों ने तैयारियां कर रखी थीं। अर्धरात्रि के बाद युवाओं ने पटाखा छोड़ नव वर्ष का स्वागत करना शुरू कर दिया। चहुंओर हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार की सुबह दस बजे से सोन इको प्वाइंट, धंधरौल बांध, नगवां बांध, मुक्खाफाल समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर सपरिवार लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन पिकनिक स्थल गुलजार रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पिकनिक स्पार्टोंपर पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में श्री रामशकल सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल चौबे की ओर से रोगियों को सेव, केला, बिस्किट वितरित किया गया। फल वितरण में प्रभारी सीएमएस डॉ. केकुमार, डॉ. केेके पांडेय, डॉ. एलसी जायसवाल, डॉ. संदीप, डॉ. गोविंद यादव, संतोष सिंह, अजय सिंह, देवेंद्र तिवारी, नितिन चौबे, विजय पांडेय, सोनू चौबे, किशन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed