फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रथम सूचना रिपोर्ट समेत अन्य मामलों की जानकारी

प्रथम सूचना रिपोर्ट समेत अन्य मामलों की जानकारी

Tue, 26 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
प्रथम सूचना रिपोर्ट समेत अन्य मामलों की जानकारी
खलिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को खलियारी ग्राम पंचायत के भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को कानून से जुड़ी जानकारियां दी गईं। प्रथम सूचना रिपोर्ट, भरण पोषण एवं तलाक के मामलों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्घार्थ कुमार वागव ने शिविर में मौजूद लोगों को प्राधिकरण एवं शासन से जारी तमाम योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त कन्या भ्रूण हत्या, सांप्रदायिक सौहार्द के संबंध में व नशे से होने वाली हानियों के बारे में भी विधिक जानकारी दी। बताया कि प्राधिकरण द्वारा भरण-पोषण, तलाक एवं धारा 498 ए दहेज उत्पीड़न मामलों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संचालित मध्यस्थता केंद्र में सुलह समझौता के जरिए निस्तारित कराया जाता है। रवि प्रकाश चौबे एडवोकेट ने विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद लोगों को प्रथम सूचना रिपोर्ट, भरण पोषण, विवाह एवं तलाक के मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर विजय विनीत, उमेश मिश्रा, चंदन पांडेय, पीएलवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed