{"_id":"5a16f9e64f1c1b9f678bd317","slug":"11511455206-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउस क्लिक करते ही मतगणना की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउस क्लिक करते ही मतगणना की मिलेगी जानकारी
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा के बीच एक दिसंबर को जिले की इकलौती नगर पालिका और सातों नगर पंचायतों की मतगणना 68 टेबुलों पर होगी। प्रत्येक टेबुलों पर पांच-पांच कर्मचारी तैनात किए गए है। राउंडवार मतगणना का परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। घर बैठे लोग माउस क्लिक कर चुनाव परिणाम जान सकेंगे।
निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। अध्यक्ष और सभासद पदों के उम्मीदवारों की अलग-अलग टेबुलों पर मतगणना होगी। इसके लिए 68 टेबुल बनाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष और सभासद पद की मतगणना 24 टेबुलों पर होगी। अध्यक्ष और सभासद पद की मतगणना के लिए 12-12 टेबुल लगाए गए है। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के अध्यक्ष का दो टेबुल, सभासद का दो टेबुल, चोपन के अध्यक्ष का दो टेबुल, सदस्य का दो टेबुल और ओबरा के अध्यक्ष का नौ टेबुल और सभासद का नौ टेबुलों पर मतगणना होगी। घोरावल तहसील में नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष का दो टेबुल, सदस्य का दो टेबुल, भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में नपं दुद्धी के अध्यक्ष का तीन टेबुल, सदस्य का दो टेबुल, पिपरी के अध्यक्ष का दो टेबुल, सदस्य का दो टेबुल और रेणुकूट के अध्यक्ष का दो टेबुल एवं सभासद का दो टेबुलों पर मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पांच-पांच मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। नगर पालिका और प्रत्येक नगर पंचायतों की मतगणना स्थल पर एक रिटर्निंग आफिसर दो सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात किए गए है। राउंडवार मतगणना का परिणाम चुनाव आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन चुनाव परिणाम को देख सकेें।