फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया सड़क मरम्मत का कार्य

श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया सड़क मरम्मत का कार्य

Mon, 20 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया सड़क मरम्मत का कार्य
चोपन ब्लॉक के गिधिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने श्रमदान करके सड़क का मरम्मत कर आवागमन को सुगम बना दिया है। पूर्व में रास्ता का खराब होने के नाते गांव में वाहनों का आवाजाही नहीं हो पाता था। अब चूंकि सड़क का मरम्मत हो जाने से आसानी से एंबुलेंस और बारात पहुंच सकेगी। इससे ग्रामीण बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

दोड़वा खाड़ी से गिधिया को जोडने के लिए पिपरहिया नाला पर पुल का निर्माण हुआ था। वर्ष 2005 में बीस लाख की लागत आई थी। ग्रामीणों के आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन उक्त पुल के दोनों सिरे को जोडने वाली सड़क के किनारे बोल्डर की चुनाई नहीं हो सकी। जिससे हर बरसात में पुल के किनारे की मिट्टी बह जाती थी। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क की मिट्टी बह जाने से बीमारी में 108 एवं 102 नंबर की एंबुलेंस तथा लड़की की बारात नही ंजा सकती थी। बिंदेशरी सिंह, परमेश्वर ने बताया कि कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से ग्रामीणों ने रविवार की सुबह दोड़वा खाड़ी में एकत्रित होकर श्रमदान का प्रस्ताव रखा। हलकनिया देवी, सामरिया, जितेंद्र, पार्वती, सरिता देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, विफनी, कांति देवी ने अपने-अपने घरों से फावड़ा लेकर श्रमदान कर अपने गांव का रास्ता ठीक किया। अब बरसात में भी गांव में वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed