{"_id":"59aeee0b4f1c1b7f078b47ca","slug":"11504636427-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी परियोजना निर्माण को लेकर शुरू हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी परियोजना निर्माण को लेकर शुरू हुआ विरोध
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के सुर उठने लगे हैं। रोजगार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है। अ ताप घर बंद होने से सैकड़ों की संख्या में मजदूर बेरोजगार हुए हैं। कुशलता के अनुसार स्थानीय मजदूरों को काम दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इनके समर्थन में कई कार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के आ जाने से इनकी मांग और मुखर हुई है। सी परियोजना की कार्यदायी कंपनी दूसान पावर पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।
अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने कहा है कि सी परियोजना में अ ताप घर के मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य उपलब्ध कराया जाए। मिनिमम वेज और श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाए। सुशील मिश्रा संग्राम ने कंपनी पर मजदूरों का शोषण का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं दिया गया तो निर्माण कार्य बाधित कर दिया जाएगा। उधर सी परियोजना में समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। सितंबर माह के अंत तक कार्य में और तेजी देखने को मिलेगी। माह के अंत तक दूसान कंपनी के करीब 200 कोरियन और 300 भारतीय कर्मचारी परियोजना निर्माण से जुड़ेंगे। बायलर और टर्बाइन फाउंडेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में अन्य ठेका कंपनियों की भी भरमार होगी ।