{"_id":"59ad99be4f1c1bf4278b52c0","slug":"11504549310-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 वर्ष तक श्रमिकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 वर्ष तक श्रमिकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कौशल विकास योजना के तहत 50 वर्ष तक के श्रमिकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन श्रमिकों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न तरह के रोजगार मुहैया कराए जाएंगे। हालांकि श्रम विभाग में पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को ही प्रशिक्षण मिलेगा।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवक/युवतियों को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि प्रशिक्षुओं को सरकारी और निजी कंपनियों मेें नौकरी मिल सकें। इस योजना के तहत चार निजी प्रशिक्षण प्रदाता और तीन राजकीय प्रशिक्षण प्रदाता के द्वारा श्रम विभाग मेें पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को भी इलेक्ट्रिकल, फेब्रिकेशन, आटोमोटिव, बैंकिंग, हेल्थ केयर आदि की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क दो सेट वर्दी, पाठय पुस्तकें समेत अन्य सामग्री मुहैया कराई जाती है। ताकि प्रशिक्षण लेने में उन्हेें परेशानियों का सामना न करना पड़ें। इस संबंध में कौशल विकास योजना के जिला प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक/युवतियों के अलावा श्रम विभाग में पंजीयन कराने वाले 50 साल तक के इच्छुक श्रमिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक प्रशिक्षुओं का चयन किया जा रहा है।