फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तेंदुए ने बछड़े को किया घायल, उड़ी नींद

तेंदुए ने बछड़े को किया घायल, उड़ी नींद

Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बछड़े को किया घायल, उड़ी नींद
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा गांव में शनिवार की सुबह तेंदुए ने बछड़े को घायल कर दिया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। चतरा और आस-पास के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

चतरा निवासी सुदर्शन मौर्या चतरा-बंजरिया रोड के किनारे मकान बनाकर रहते हैं। सुबह नींद खुलने पर वह घर से बाहर आए तो देखा कि कुछ दूरी पर एक तेंदुआ अचानक से दौड़ता हुआ आया और सड़क से गुजर रहे बछड़े को पंजा मारकर दूसरी तरफ निकल गया। तत्काल मामले की जानकारी पन्नूगंज पुलिस और गांव वालों को दी। खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पन्नूगंज से एसओ टीम के साथ पहुंच गए। वहीं डीएफओ सोनभद्र वन प्रभाग एसवीपी सिंह ने चतरा रेंजर एसएन त्रिपाठी दल-बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के साथ ही आस-पास के इलाके में तेंदुए की टोह भी ली लेकिन उसका पता नहीं चला। डीएफओ एसवीपी सिंह ने बताया कि बछडे़ पर तेंदुए के पंजे के वार जैसे जख्म पाए गए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट करने के साथ ही इलाके पर नजर रखवाई जा रही है। बता दें कि चतरा से चंद किमी की दूूरी पर कुड़न में सप्ताह भर पूर्व भटककर आए तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया था। अब दूसरे तेंदुए के मौजूदगी की खबर ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed