{"_id":"59455e8f4f1c1b3b5d8b4751","slug":"11497718415-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जांचल में स्थापित होगा उच्च सुविधा युक्त अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जांचल में स्थापित होगा उच्च सुविधा युक्त अस्पताल
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा/बीजपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही ऊर्जांचल में एनटीपीसी की तरफ से उच्च सुविधा युक्त अस्पताल (सुपर स्पेसलिटी हास्पीटल) का संचालन शुरू किया जाएगा। यहां स्थित एनटीपीसी की किस परियोजना परिसर में इसे स्थापित किया जाए, इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। एनटीपीसी रिहंद के दौरे पर आए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर ) रवींद्र सिंह राठी ने शुक्रवार की शाम एनटीपीसी रिहंद, सिंगरौली, विंध्यनगर तीनों परियोजनाओं के अधिकारियों की बैठक लेते समय यह जानकारी दी तो हर किसी का चेहरा चमक उठा।
प्रशासनिक भवन स्थित समन्वय हॉल में उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने बताया कि ऊर्जांचल स्थित एनटीपीसी परियोजना के कर्मियों के बच्चों और आसपास के लोगों को बेहतर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा यहीं पर उपलब्ध हो। इसको लेकर भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए वृहद प्रशिक्षण, कोचिंग कार्यक्रम और कंसल्टेंट की सेवाएं लेने के भी संकेत दिए। कर्मियों को बेहतर कार्य निष्पादन बनाए रखने की सीख देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी मशीनों से अपनी नजदीकी बनाए रखें। इससे मशीनों के संचालन और उससे संबंधित तथ्यों का सही आंकलन होता है। इससे पहले रिहंद परियोजना के स्विच यार्ड आदि का निरीक्षण किया और नवनिर्मित प्रशिक्षु छात्रावास, सिम्युलेटर लैब कक्ष का लोकार्पण और नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया। यूनियनों और ऑफिसर्स एसोसिएसन के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। वर्तिका महिला मंडल की सांस्कृतिक संध्या और एरोबीक्स डांस कार्यशाला में भी मौजूदगी दर्ज कराई। उत्तरा महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता राठी, कार्यकारी निदेशक केआरसी मूर्ति, संरक्षिका महिला मंडल के रमा मूर्ति, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीदेवी नरेंद्र, पीके बोंद्रिया आदि मौजूद रहे।