फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   113 candidates selected in employment fair

Sonebhadra News: रोजगार मेले में 113 अभ्यर्थियों का चयन

Fri, 08 Dec 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
113 candidates selected in employment fair
सोनभद्र। जय मां भगवती सोनांचल पीजी कॉलेज पुसौली महाल में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां प्रतिभाग कीं।
विज्ञापन

साक्षात्कार के आधार पर मेला में 113 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया। मेला में आठ निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अखिलेश मिश्र ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त आयोजन में निजी क्षेत्र से अपराजिता ऑटोमोबाइल, वज्र इंडस्ट्रीज, वैभव इंटरप्राइजेज, इंडिगो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर, मिण्डा इलेक्ट्रॉनिक, ग्रेविटी फैसिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को उनके योग्यता के अनुसार पदों पर चयन किया। उपरोक्त आयोजन में कुल सम्मिलित अभ्यर्थियों की संख्या 300 रहीं। इसमें विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के आधार पर 113 लोगों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed