फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राजनीतिक दलों ने किये अपनी-अपनी जीत के दावे

राजनीतिक दलों ने किये अपनी-अपनी जीत के दावे

Sun, 19 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने किये अपनी-अपनी जीत के दावे

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर वोटिंग होने के बाद सभी दलों और प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं। भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य पर विश्वास है तो विपक्षियों का दावा है कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जनता ने वोट किया है। सपा ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर मतदान को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भाजपा, अपना दल एस का प्रत्याशी जीत रहा है। मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व उन पर विश्वास करके भारी मतदान किया है। मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि जनता ने मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए लाइन में लगकर भारी मतदान किया है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव का कहना है कि जिला प्रशासन सत्ता के दबाव में का कर रहा है। तमाम जगहों पर वोटर पर्ची नहीं बांटी गई। जहां बांटी गई वहां ज्यादातर लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। बीएलओ और मतदान अधिकारियों के पास अलग-अलग तरह की वोटर लिस्ट है। इन सब गड़बड़ियों के बीच जनता ने झूठे वादे करने वालों को जवाब दिया है। जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान किया है। बसपा के जिलाध्यक्ष बी. सागर का कहना है कि जनता का रूझान सपा, बसपा, रालोद गठबंधन की ओर है। जनता परिवर्तन करना चाहती है। जनता ने झूठे वादे को नकार दिया है। दो करोड़ को रोजगार, कानून का राज जैसे मुद्दे पर सरकार फेल हो गई है। जनता मायावती की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार का परिणाम अप्रत्याशित रहेगा। जनता ने केंद्र सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ वोट किया है। इसका फायदा कांग्रेस को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल का दावा है कि जनता ने अद एस के प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर वोट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अद एस नेता अनुप्रिया पटेल की अच्छी कार्य प्रणाली से खुश होकर जनता ने वोट दिया है। अद एस के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed