{"_id":"5c9bbdcbbdec2213f754f27c","slug":"111553710539-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह डाक्टरों, शिक्षकों पर कसें नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह डाक्टरों, शिक्षकों पर कसें नकेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी सलमान ताज पाटिल की मौजूदगी में बुधवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जनपद स्तरीय समन्वय गोष्ठी हुई। डीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान स्कूलों, सरकारी अस्पतालों, संपर्क मार्गों के साथ ही पेयजल आदि की समस्याओें का संज्ञान लें। वहीं एसपी ने संबंधितों को निर्देशित किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक जानकारी दें, ताकि समस्याओं का समय से संज्ञान लेकर समाधान किया जा सके।
डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सीएमओ एसपी सिंह को निर्देशित किया कि लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था कराएं। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल को परिषदीय स्कूलों में मोबाइल ऐप के माध्यम से हाजिरी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। यूपीपीसीएल गोरखपुर यूनिट के खिलाफ भी कार्यवाही के निर्देश दिए। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, दुद्धी डॉ. कृपा शंकर पांडेय, घोरावल वीपी तिवारी, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार, एसडीएम चकिया प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।