फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले के 1034 विद्यालयों में होगा हैंडवाशिंग सिस्टम

जिले के 1034 विद्यालयों में होगा हैंडवाशिंग सिस्टम

Tue, 13 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिले के 1034 विद्यालयों में होगा हैंडवाशिंग सिस्टम
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ेंगी। अंग्रेजी माध्यम की तरह विद्यालयों को बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके तहत जिले के 1034 विद्यालयों में ओवरहेड टैंक एवं मल्टीपल हैंड वाशिंग सिस्टम लगाया जाएगा। पांच प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही 788 विद्यालयों में आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और शिक्षा का अच्छा माहौल पैदा करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहल तेज कर दी गई है। तमाम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों में काबिल शिक्षकों की भी तैनाती हुई है। अब विद्यालयों को और भी मॉडल बनाने पर कार्य हो रहा है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 1034 विद्यालयों में ओवरहेड टैंक एवं मल्टीपल हैंड वाशिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सिस्टम के तहत प्रत्येक विद्यालयों में पांच से छह नल लगेंगे जो बच्चों की लंबाई के अनुसार लगाए जाएंगे। बच्चों को स्वच्छता के प्रति नियमित रूप से जागरूक भी किया जाएगा ताकि वे अपने घर परिवार के साथ ही आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकें। इसी तरह पांच प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दर्जा दिया जाएगा। इन पांचों विद्यालयों में तीन-तीन अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा जिसमें कक्षा छह, सात और आठ की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। 68 विद्यालयों में अतिरिक्त बालक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही 788 विद्यालयों में आंतरिक विद्युतीकरण भी होगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का होगा बेहतर माहौल
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल होगा। इसके लिए विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा किए जाने को लेकर कवायद चल रही है। कुछ विद्यालयों का उच्चीकरण भी किया जा रहा है। आने वाले समय में परिषदीय विद्यालयों में प्राइवेट विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed