{"_id":"5ae60d614f1c1b5d098b7217","slug":"111525026145-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की फोटो खींचने वालो को मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की फोटो खींचने वालो को मिलेगा इनाम
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बस समेत अन्य सवारी वाहनों के चालक यदि गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करें तो यात्री उनकी फोटो खींच कर एआरटीओ कार्यालय को दें। फोटो देने वाले यात्रियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर संभागीय परिवहन विभाग द्वारा योजना तैयार की जा रही है।
रोक के बावजूद अधिकांश चालक वाहन चलाते समय मोबाइल से वार्ता करते हैं, जिससे सड़क हादसे हो रहे हैं इस पर रोक लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने पहल शुरू कर दी है। परिवहन विभाग योजना बना रहा है कि जो यात्री वाहन चलाते वक्त चालक का मोबाइल से बात करते हुए फोटो खींच कर कार्यालय को उपलब्ध कराए उसे प्रोत्साहन राशि दी जाए। जिन चालकों की फोटो होगी उनसे जुर्माना वसूल कर उसी में से कुछ धनराशि दी जाएगी। ताकि चालक वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें। एआरटीओ एसपी सिंह ने कहा कि वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग करना अपराध है। अक्सर शिकायत मिलती है कि सवारी वाहनों के अधिकांश चालक वाहन चलाते वक्त मोबाइल से बात करते हैं, ऐसे में हादसे होने की संभावना बनी रहती है। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करने वाले चालकों से जुर्माना वसूल कर उसमें से कुछ धनराशि फोटो खींचने वालों को देने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। कहा कि रोडवेज बसों के चालक भी वाहन चलाते वक्त मोबाइल से वार्ता करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की जाएगी।