फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किसानों को सिंचाई संसाधनों के विकास की है आस

किसानों को सिंचाई संसाधनों के विकास की है आस

Wed, 17 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
किसानों को सिंचाई संसाधनों के विकास की है आस
नीति आयोग ने विकास के लिए देश के 115 अति पिछड़े जिलों का चुना है। इसमें सोनभद्र भी शामिल है। यहां सिंचाई के संसाधनों की कमी से सैकड़ों एकड़ भूमि बंजर पड़ी है। सूखा पड़ने पर खेतों की सिंचाई नहीं होती। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज गुरुवार को जिले में आएंगी। वे यहां दोपहर बाद साढ़े 12 बजे कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करेंगी और कृषि विकास पर मंत्रणा करेंगी। विभिन्न विभागों के अफसर अपने-अपने विभाग का प्रेजेंटेशन करेंगे।
विज्ञापन

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इस जिले के सीमावर्ती इलाकों में नदी-नाले हैं, लेकिन सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। बिहार बार्डर पर कर्मनाशा नदी है। इस नदी के किनारे करीब दर्जन भर से अधिक गांव हैं लेकिन यहां कोई सिंचाई परियोजना अब तक नहीं लगाई गई। इससे किसान मायूस होते हैं। जसौली सिंचाई परियोजना पर काम नहीं हो सका। छत्तीसगढ़ बार्डर पर करीब तीन दशक से कनहर सिंचाई परियोजना का काम चल रहा। वह अब तक पूरा नहीं हुआ। मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड बार्डर पर सोन नदी है, लेकिन बार्डर के गांवों में अब तक सिंचाई के संसाधनों पर काम नहीं हो सका। इसका नतीजा है कि जिले की अधिकतर भूूमि अब भी सिंचाई सुविधा से वंचित है। गुरुवार को जिले में आ रही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक लेंगी। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि इस बैठक में सभी विभाग अपने-अपने विभागों का प्रेजेंटेशन मंत्री के समक्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed