फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रसूता की मौत पर घरवालों का हंगामा

प्रसूता की मौत पर घरवालों का हंगामा

Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर घरवालों का हंगामा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को उपचार के दौरान प्रसूता देवी (22) की मौत हो गई। परिवार वाले बेहतर उपचार के अभाव में मौत होने आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कहीं तो वे इंकार करने लगे। उपचार मेें लगे रुपये वापस होने के बाद घरवाले शव लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त 2017 को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुल्लीडाड़ गांव निवासी अंगद कुमार की पत्नी देवी की तबीयत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए राबट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने देवी की हालत गंभीर बताया, फिर भी घरवालों ने डॉक्टर से इलाज करने के लिए निवेदन किया। एक सितंबर को देवी को मृत बच्चा पैदा हुआ। सोमवार की भोर मेें अचानक प्रसूता की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घरवाले हंगामा करने लगे। मौत की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घरवालों से वार्ता करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की तो घरवालों ने मना कर दिया। डॉक्टर से दवा में लगे खर्च को वापस लेने के बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed