फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों के साथ ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा पत्र

ग्रामीणों के साथ ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा पत्र

Fri, 21 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा पत्र
सोनभद्र (आसनडीह)। बभनी ब्लॉक के रनदह के ग्राम पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को गांव में खुली बैठक की। इस दौरान सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर मनमानी करने का आरोप लगाया और ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने बीडीओ को सामूहिक त्यागपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक पर प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने पिछले दो वर्षों में आवास के लाभार्थियों का पैसा निकाल लिया। मौके पर आवास का फाउंडेशन तक नहीं बना है। जो दीवार खड़ी हो गई है, लाभार्थी उसकी छत ढालने के लिए प्रधान के घर का चक्कर काट रहे हैं। दो साल से प्रधान ने सामग्री नहीं गिराई जिससे आवास का पूर्ण निर्माण हो सके। सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बिना सदस्यों के हस्ताक्षर से धन निकाल लिए जाते हैं। पात्रों को अंत्योदय कार्ड न देकर बड़े काश्तकारों को दिया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य मोतीलाल, रमबसिया देवी, कलावती देवी, राम सिंगार, राजेश, विजय सिंह, सुधा सिंह ने बीडीओ को त्याग पत्र दिया। प्रदर्शन में रामदुलार, रामसरन, देव सिंह, रामलखन, ईश्वर, रामनारायन, सोहरलाल शामिल रहे। वहीं बीडीओ जगन्नाथ राव ने कहा कि शिकायत मिली है। अभी किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम पंचायत में हुए कार्यों और प्रधान पर लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed