{"_id":"594e96354f1c1bcf1d8b463c","slug":"111498322485-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर अनुसंधान शाखा की टीम ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर अनुसंधान शाखा की टीम ने की छापेमारी
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। विशेष अनुसंधान शाखा वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र की कई फर्मों के कार्यालयों पर छापेमारी की। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी शटर गिराकर फरार हो गए। छापेमारी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर रविंद्र कुमार व वाणिज्य कर अधिकारी सुरेश प्रसाद की टीम ने की।
विशेष अनुसन्धान शाखा मिर्जापुर की टीम ने मनरेगा आपूर्ति में हुए टैक्स की चोरी को पकड़ने के लिए नगर के दो अपूर्तिकर्ता फर्मों की पड़ताल की। फर्म की पत्रावलियों को खंगाला। इसी क्रम में टीम ने नगर के चर्चित फर्म में छापेमारी की और फर्म के गोदाम में सामानों के स्टॉक रजिस्टर को भी लिया। फर्म से बाहर निकलने पर उनसे कार्रवाई के बाबत पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि अभी दो फर्मों की मनरेगा आपूर्ति में जांच की गयी है। उन फर्मों ने ब्लॉक में सामानों की तो आपूर्ति कर दी, लेकिन अपने सेल टैक्स के रिटर्न में दाखिल कम को दिखाया। उसी चोरी को पकड़ने के लिए यह कार्रवाई की गयी। हालांकि कितने टैक्स की चोरी की गयी, उसकी जानकारी नहीं दी गयी। उधर नगर में एसआईबी की छापे की बात सुनकर व्यापारियों ने अपनी शटर गिराकर भागने ही समझदारी समझी।