{"_id":"5946ab5c4f1c1b1c0a8b45ea","slug":"111497803612-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में जीएम ओएंडएम की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में जीएम ओएंडएम की टीम बनी विजेता
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद के स्पोर्ट्स कौंसिल के तत्वावधान में प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बी मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । जीएम ओएंडएमकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 57 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी समूह महाप्रबंधक की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर महज 41 रन बना पाई। समूह महाप्रबंधक के टीम की कप्तानी एस नरेंद्र ने और जीएम ओएंडएम टीम की टीम की कप्तानी पीके महापात्रा ने की। समूह महाप्रबंधक एस नरेंद्र ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। कहा कि खेल से मैत्री भावना उत्पन्न होती है । शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजन स्पोर्ट्स कौंसिल के सचिव जयराज और अजय सिंह ने किया। अंपायर की भूमिका संदीप मलिक, ऋतेष भारद्वाज ने तथा स्कोरर की भूमिका संजय कुमार जायसवाल, कमेंटेटर की भूमिका बी शेषन ने निभाई।