फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1107 applications for enterprise, fifty still pending

उद्योग लगाने के लिए आये करीब 50 मामलों का निस्तारण नहीं

Thu, 01 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
1107 applications for enterprise, fifty still pending
सोनभद्र। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने के लिए इस साल अबतक आए 1107 आवेदनों में 50 आवेदन लंबित हैैं। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सभी पेडिंग मामले तय सीमा के अंदर हैं। इनका समाधान समय से कराया जा रहा है। तय सीमा के बाद यदि कोई आवेदन लंबित होता है तो उसका निबटारा डीएम की अध्यक्षता में हर महीने होने वाली उद्योग बंधुओं की बैठक में हो जाता है।
विज्ञापन

उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए सरकार प्रेरित कर रही है। उद्यमियों को प्रदेश के किसी भी जनपद में उद्योग लगाने के लिए विभागों से एनओसी लेने में परेशानी न हो इसके लिए निवेश मित्र नाम की साइट शुरू की गई है। इस साइड से विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, प्रदूषण, विद्युत सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग, अग्निशमन विभाग, वन विभाग सहित 20 विभागों को जोड़ा गया है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमी इस साइट पर आवेदन करके 72 घंटे के अंदर उद्यम शुरू करने के लिए जरूरी एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। जबकि पहले एनओसी प्राप्त करने के लिए उद्यमियों को संबंधित विभागों का महीनों चक्कर लगाना पड़ता था। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सोनभद्र में इस साल अब तक 1107 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें करीब 50 मामले लंबित हैं। अधिकारियों का कहना है, इन आवेदनों का निस्तारण भी तय सीमा के अंदर कर दिया जाएगा। तय सीमा के बाद यदि कोई आवेदन लंबित होता है तो उसे पहले जिला स्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक में निस्तारण करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसके बाद मंडल स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर पर उद्योग बंधुओं की बैठक करके लंबित मामलों का निस्तारण कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोट
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सोनभद्र में इस साल ऑनलाइन कुल 1107 आवेदन आए। इसमें करीब 50 मामले तय सीमा के अंदर लंबित हैं। इनका समय से निबटारा कर दिया जाएगा।-अजीत सिंह, सहायक प्रबंधक-जिला उद्योग केंद्र सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed